संदेश

गया में कीमती पेड़ कटवाने का मामला: IAS अभिषेक कुमार सिंह और अन्य के खिलाफ FIR

चित्र
पटना. गया के तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह के विरुद्ध पटना स्थित निगरानी की विशेष इकाई थाने में FIR दर्ज की गई है. FIR में अभिषेक सिंह के अलावा अन्य के खिलाफ भी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. दर्ज FIR के मुताबिक, अभिषेक सिंह ने गया में बतौर डीएम पदस्थापन के दौरान आधिकारिक निवास में लगे पेड़ों को कटवाया. बता दें कि अभिषेक सिंह जनवरी 2018 से जनवरी 2022 के बीच गया जिले में बतौर जिलाधिकारी पदस्थापित थे. अभिषेक सिंह पर आरोप है कि उन्होंने गया जिले के वन एवं कारागार विभाग में तैनात अज्ञात लोक सेवकों की मिलीभगत से कई महंगे पेड़ों को अवैध रूप से कटवाया. उन पेड़ों को बेचा गया और इस बिक्री से जो आय हुई उसका दुरुपयोग किया गया. इस तरह के काम से राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा. गया जिले के वन एवं कारागार विभागों में पदस्थ अभिषेक सिंह और अन्य अज्ञात लोक सेवकों के आईपीसी की धारा 120(बी), 13(1) के तहत मामला दर्ज करवाया गया है. इस मामले की जांच का जिम्मा उपायुक्त चंद्र भूषण को सौंपा गया है. अभिषेक कुमार सिंह के अलावा गया के तत्कालीन रेंज आईजी अमित लोढ़ा और तत्कालीन एसपी आदित्य कुमार के खिलाफ भी विभाग...

भारतउत्तर प्रदेशक्या है वाराणसी का ज्ञानवापी मस्जिद विवाद? साल 1991 के केस से कितना अलग है ताजा मामला

चित्र
Gyanvapi Masjid Case Explainer: क्या है वाराणसी का ज्ञानवापी मस्जिद विवाद? साल 1991 के केस से कितना अलग है ताजा मामला मस्जिद परिसर के अंदर मौजूद श्रृंगार गौरी की रोज पूजा-अर्चना की मांग की जा रही है, जिसकी वजह से एक नया विवाद खड़ा हो गया है। यूपी के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में चल रहा विवादमस्जिद परिसर में श्रृंगार गौरी की रोज पूजा-अर्चना की मांग18 अगस्त 2021 को हुई थी विवाद की शुरुआत Gyanvapi Masjid Case Explainer: यूपी के वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद इस समय सुर्खियों में है। दरअसल यहां मस्जिद परिसर के अंदर मौजूद श्रृंगार गौरी की रोज पूजा-अर्चना की मांग की जा रही है, जिसकी वजह से एक नया विवाद खड़ा हो गया है। हालही में जब शृंगार गौरी परिसर में सर्वे और वीडियोग्राफी की गई थी तो मस्जिद (Gyanvapi Masjid) के पास दो स्वास्तिकों के निशान देखे गए थे। लेकिन शनिवार को जब विरोध काफी बढ़ गया तो प्रशासन की ओर से किए जा रहे सर्वे को रोक दिया गया। वीडियोग्राफर्स का कहना था कि ये बात संभव है कि ये स्वास्तिक प्राचीन काल में बनाए गए हों। दरअसल वाराणसी की एक अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid...

NT अवॉर्ड्स : रवीश कुमार बेस्ट हिन्दी एंकर, नग़मा सहर के शो को बेस्ट डेली न्यूज़ बुलेटिन

चित्र
नई दिल्ली: देश के प्रतिष्ठित एनटी अवॉर्ड्स में एनडीटीवी छाया रहा, जहां रवीश कुमार को हिन्दी के बेस्ट एंकर का अवॉर्ड दिया गया। इसके साथ हर रात 9 बजे आने वाले रवीश कुमार के 'प्राइम टाइम' को बेस्ट करेंट अफ़ेयर कार्यक्रम माना गया है। इसके अलावा बरखा दत्त को अंग्रेजी की बेस्ट एंकर माना गया है और उनके शो 'वी द पीपल' को अंग्रेजी का बेस्ट डिबेट शो माना गया है। देखें अवॉर्ड शो का वीडियो दिल्ली में हुए समारोह में नग़मा सहर के कार्यक्रम इंटरनेशनल एजेंडा को बेस्ट डेली न्यूज़ बुलेटिन माना गया है। वहीं हिन्दी और अंग्रेजी दोनों ही वर्गों में सबसे अच्छे खेल शो के अवॉर्ड एनडीटीवी को ही मिले हैं। एनडीटीवी के श्रीनिवासन जैन को बेस्ट टीवी रिपोर्टर का एनटी अवॉर्ड दिया गया है। महावीर रावत के शो 'गूंगा पहलवान' को बेस्ट हिन्दी स्पोर्ट्स शो माना गया है, जबकि 'री बर्थ ऑफ इंडियन हॉकी' को बेस्ट अंग्रेजी स्पोर्ट्स शो माना गया है। 'विराट कोहली: ए लेजेंड इन मेकिंग' को स्पोर्टस स्पेशल कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है। कमाल खान के 'जात न पूछो राम की' को बेस्ट हिंदी डॉक्यूमेंट्री ...